फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लोहे के गोदाम पर बदमाशों का धावा, हजारों रुपये कीमत का लोहा चोरी

Tue, 14 May 2024 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आगरा रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के सामने राम टिंबर आयरन स्टोर के नाम से लोहे के जंगला और सरिया का गोदाम है। रात को पीछे के रास्ते से बदमाश गोदाम के अंदर दाखिल हो गए। बदमाश वहां से हजारों रुपये कीमत के लोहे के जंगला, सरिया व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चिन्ताहरण महादेव मंदिर के सामने लोहे के गोदाम में चोरी के बाद खुला पडा गल्ला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के सामने स्थित एक लोहे के गोदाम पर सोमवार की रात में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश वहां से हजारों रुपये कीमत का जंगला, सरिया आदि सामान चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। घटना के संबंध में गोदाम स्वामी ने कोतवाली सदर में तहरीर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के मधुगढ़ी निवासी रमाकांत वार्ष्णेय पुत्र कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय की आगरा रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के सामने राम टिंबर आयरन स्टोर के नाम से लोहे के जंगला और सरिया का गोदाम है। 13 मई की रात को पीछे के रास्ते से बदमाश गोदाम के अंदर दाखिल हो गए। बदमाश वहां से हजारों रुपये कीमत के लोहे के जंगला, सरिया व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बारे में सुबह उस समय पता चला, जब गोदाम स्वामी वहां पहुंचे। गोदाम का हाल देख उनके होश फाख्ता हो गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें