फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठा. कन्हैया लाल महाराज मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Wed, 17 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर के रूई की मंडी स्थित प्राचीन ठा. कन्हैया लाल जी महाराज मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ठाकुर जी महाराज की पूजा अर्चना व आरती उतारकर किया गया। ठाकुर जी महाराज के मनोहारी शंगार किए गए। फूल बंगला के दर्शनों के लिए देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नन्ने मुन्ने बच्चों ने मंच पर नृत्य व भक्ति गीतों को गाकर लोगों का मन मोह लिया। सबसे बेहतर नृत्य व गीत प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी योगेश कुमार मित्र, चेतन शर्मा, लक्की बाबू, संजय दीक्षित, मुकेश कुमार, प्रेमबिहारी भगत, अनिल कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार दीक्षित, अनुराग शर्मा, महेश चंद्र, सुबोध वार्ष्णेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें