पंचायत डवलपमेंट इंडेक्स (पीडीआई) के जिला स्तरीय समिति की बैठक में राजस्व निरीक्षक गैरहाजिर रहे। डीएम आशीष कुमार ने इन सभी का वेतन काटने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से 487 अनिवार्य डाटा प्वाइंट्स पर प्रगति कराने के लिए संबंधित विभागों को लॉगिन आइडी दी गई हैं। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 के तहत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वाेत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार आदि में पंचायतराज मंत्रालय द्वारा निर्णय लिया गया है कि पंचायत डवलपमेंट इंडेक्स के डाटा प्वांइट्स और थीमवार प्रश्नों पर जो उत्तर पंचायतों द्वारा प्राप्त किए जाएंगे, उसी के आधार पर पंचायत पुरस्कार का आकलन पीडीआई के आधार पर किया जाएगा।