फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीएम आदेश पर नहीं अमल, व्यवस्थाएं बेदम

Tue, 23 May 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के के तालाब चौराहा, सासनी गेट, बस स्टैंड के निकट, मथुरा रोड, इगलास अड्डे, जलेसर रोड पर अवैध स्टैंडों का संचालन हो रहा है। यहां पूरे दिन डग्गेमार वाहन धड़ल्ले से सवारियों को भरते हैं और स्टैंड के नाम पर चंद लोगों द्वारा इसका खुलेआम संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली के सामने आगरा रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुख्यमंत्री के आदेश हवा हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने दूसरी बार अवैध स्टैंड संचालन को रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन अवैध स्टैंड रोकने की कवायद हवा हवाई साबित हुई है। इस कारण शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। डग्गेमार वाहनों सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है।

विज्ञापन


शहर के तालाब चौराहा, सासनी गेट, बस स्टैंड के निकट, मथुरा रोड, इगलास अड्डे, जलेसर रोड पर अवैध स्टैंडों का संचालन हो रहा है। यहां पूरे दिन डग्गेमार वाहन धड़ल्ले से सवारियों को भरते हैं और स्टैंड के नाम पर चंद लोगों द्वारा इसका खुलेआम संचालन कराया जा रहा है। इन अवैध स्टैंडों के संचालन पर अधिकारियों की नजर नहीं पहुंच पा रही है। प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक इन अवैध स्टैंडों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण यहां चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शहर के सभी चौराहों पर डग्गेमार वाहन खडे़ रहते हैं। अवैध रूप से वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इस कारण जाम की स्थिति अक्सर बनी रहती है। -रवि शर्मा, राहगीर
अवैध स्टैंडों को हटाने के लिए कई बार आदेश जारी हुए हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। -मोनू, राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें