घर के सामने या पास में गाड़ी खड़ी कर लोग घरों के अंदर सो जाते हैं। सुबह देखते हैं, तो कहीं बैटरी, तो कहीं गाड़ी ही गायब हो जाती है। ऐसा ही सहपऊ के गां नगला मेवा में हुआ। घर के सामने इनोवा खड़ी कर सो गए। सुबह उठकर देखा, तो गाड़ी ही गायब हो गई।
हाथरस में सहपऊ के गांव नगला मेवा निवासी हरिकिशन ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि 10 दिसंबर की रात साढ़े 10 बजे इनोवा कार को घर के सामने खड़ी करके सब सो गए। सुबह पांच बजे जागने पर देखा कि कार घर के सामने नहीं थी। कार आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इधर, कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस व्यक्ति ने पहले भी कई गाड़ियों पर कर्ज ले रखा है। सभी गाड़ियों का कर्जा न चुकाने पर फाइनेंस कंपनी ने यह गाड़ी वापस ले ली है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।