फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बंदर के हमले में मासूम घायल, हालत गंभीर

Thu, 29 Aug 2024 05:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रियांश घर से खेत पर जा रहा था। इस बीच रास्ते में कुछ बंदरों ने उसे घेर लिया और हमला बोल दिया। हमले में उसकी गर्दन और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बड़ी मुश्किल से उसे बंदरों के कब्जे से छुड़वाया।
विज्ञापन
बंदर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में 28 अगस्त को दस वर्षीय बच्चे पर बंदरों ने हमला बोल दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल है। हालत देखते हुए जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


कछपुरा निवासी प्रियांश (10) पुत्र राजेश 28 अगस्त की दोपहर को घर से खेत पर जा रहा था। इस बीच रास्ते में कुछ बंदरों ने उसे घेर लिया और हमला बोल दिया। हमले में उसकी गर्दन और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बड़ी मुश्किल से उसे बंदरों के कब्जे से छुड़वाया। घायल अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें