कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में 28 अगस्त को दस वर्षीय बच्चे पर बंदरों ने हमला बोल दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल है। हालत देखते हुए जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
कछपुरा निवासी प्रियांश (10) पुत्र राजेश 28 अगस्त की दोपहर को घर से खेत पर जा रहा था। इस बीच रास्ते में कुछ बंदरों ने उसे घेर लिया और हमला बोल दिया। हमले में उसकी गर्दन और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बड़ी मुश्किल से उसे बंदरों के कब्जे से छुड़वाया। घायल अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।