फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार में बंद हो गया मासूम, दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत

Mon, 10 Apr 2023 11:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मोहल्ला गढ़ी बुंदू खां निवासी नरेंद्र यादव का पांच वर्षीय पुत्र देव यादव सोमवार की सुबह 10 बजे घर के बाहर खड़ी अपनी कार में खेल रहा था। अचानक कार लॉक हो गई। इस कारण बालक की दम घुटने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक मासूम देव यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला गढ़ी बुंदू खां में सोमवार की सुबह पांच वर्षीय मासूम की खेलते समय कार लॉक होने पर दम घुटने से मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

मोहल्ला गढ़ी बुंदू खां निवासी नरेंद्र यादव का पांच वर्षीय पुत्र देव यादव सोमवार की सुबह 10 बजे घर के बाहर खड़ी अपनी कार में खेल रहा था। अचानक कार लॉक हो गई। इस कारण बालक की दम घुटने से मौत हो गई। 

काफी देर बाद जब परिजनों ने बालक की तलाश शुरू की तो वह कार में मृत अवस्था में मिला। परिजन बालक को चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें