फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दोस्त से झगड़े की शिकायत लेकर थाने पहुंचा मासूम

Sat, 14 Jun 2025 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी बच्चे से हुए झगड़े की शिकायत लेकर एक बच्चा शुक्रवार की दोपहर में कोतवाली पहुंच गया। भीषण गर्मी में रोते बिलखते हुए पहुंचे इस बच्चे को महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने बच्चे को हवा में बैठाया। उसके बाद उसे अपराध निरीक्षक जयप्रकाश से मिलवाया। अपराध निरीक्षक ने बच्चे को चुप कराया और उसे पानी पिलाया। उसके बाद उससे आने का कारण पूछा तो बच्चे ने बताया कि उसका अपने पड़ोसी बच्चे से विवाद हो गया है। उन्होंने तुरंत पुलिस को गांव भेजकर जानकारी कि तो पता चला कि दोनों बच्चे छोटे हैं और साथ ही खेलते हैं। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर और आगे झगड़ा न करने की बात कहकर समझाया। दोनों बच्चों के हाथ भी मिलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें