मुरसान क्षेत्र के गांव कथेरिया में बुधवार की सुबह एक वर्षीय मासूम बालक की कूलर के करंट से मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव कथेरिया निवासी आकाश का एक वर्षीय बेटा शिवा बुधवार की सुबह घर पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कूलर के पास पहुंच गया। मासूम ने जैसे ही कूलर को छुआ वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत हो गया। अचेत हालत में परिजन उसे शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में ही करुण क्रंदन शुरू कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।