लगातार बढ़ती गर्मी के बीच एकाएक बारिश होने और फिर से धूप निकलने से सब्जियों की फसल खराब हो गई और बाहर से भी सब्जियों की आमद प्रभावित हुई हैं। टमाटर 190 रुपये किलोग्राम पर पहुंच गया है तो अदरक 400 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। लगातार महंगाई के चलते थाली से सब्जियां गायब हो रही है। थाली का स्वाद बिगड़ रहा है।
बारिश के बाद धूप सब्जियों की फसल पर गहरा असर डाल रही है। सब्जी के दामों ने रसोई का गणित का बिगाड़ दिया है। अब लोग किलो के हिसाब से सब्जियां नहीं खरीद रहे हैं। यहां तक कि अब टमाटर भी महज 100 या 200 ग्राम लेकर जा रहे हैं। टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, प्याज, लहसुन के भावों ने लोगों को सोचने पर मजबूर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अभी सब्जियों के दामों में और इजाफा आएगा।
सब्जियों के रेटों में इस मौसम में तेजी से उछाल आया है। अब तक बस प्रतिदिन के हिसाब से ही थोड़ी ही सब्जी खरीद जा रही है।
-धनीश कुमार, ग्राहक
बाजार में सब्जियों की आवक भी बहुत कम हो गई है। अब मौसम की वजह से सब्जियों का स्टॉक भी नहीं रखा जा रहा है। ग्राहक भी जरुरत के अनुसार सब्जी खरीद रहा है।
-मोनू, दुकानदार
सोशल मीडिया पर छाया टमाटर
इन्स्टाग्राम रील्स और फेसबुक वीडियो में भी टमाटर जमकर छाया हुआ है। लोग टमाटर को गहने सा तिजोरी में सुरक्षित रखने जैसे वीडियो बना रहे हैं। कोई टमाटर की माला पहनकर सम्मान कर रहा तो कोई शादी के उपहार में टमाटर भेंट करते हुए नज़र आ रहा है।
सब्जियों के दाम (दाम रुपये प्रतिकिलोग्राम में)
टमाटर 190
हरा धनियां 210
हरी मिर्च 160
अदरक - 390
नींबू80
गोभी 60
पत्ता गोभी 80
अरबी 60
तोरई -35
बैंगन -40
करेला 80
भिन्डी 50