फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हिंदू समाज के संगठित रहने से ही भारत की अस्मिता रहेगी स्थिर

Mon, 28 Aug 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
आरएसएस के प्र​शिक्षण में मंचासीन पदा​धिकारी।विज्ञ​प्ति - फोटो : samvad
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद बृज प्रांत के बैनर तले त्रिदिवसीय मातृ शक्ति प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हुआ। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने कहा कि हिंदू समाज की संगठित सक्रियता से ही भारत की संप्रभुता अस्मिता अक्षुण्ण रह सकती है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के सामने धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे विषय गंभीर चुनौती के रूप में खड़े है। इन चुनौतियों का सामना हिंदू समाज की भेदभाव रहित एकजुटता व संघर्ष से ही संभव है। प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि इस वर्ष की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से अगले वर्ष की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक षष्टपूर्ति वर्ष हर गांव में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


इसमें सभी ग्राम तक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की इकाई का गठन किया जाएगा। इस मौके पर दीपक कनौडिया को नगर मंत्री, अजय शर्मा को नगर सहमंत्री, दीपू वसनीय को नगर उपाध्यक्ष, विष्णु उर्फ कालू को नगर उपाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल को नगर संपर्क प्रमुख, रोहित कुशवाहा को नगर गोरक्षा प्रमुख, सौरभ जैन को नगर सत्संग प्रमुख, शिवम अग्रवाल को नगर सुरक्षा प्रमुख, लाखन सिंह को नगर धर्म प्रसार प्रमुख, ललित सिसौदिया को नगर सह धर्म प्रसार प्रमुख मनोनीत किया गया।
विज्ञापन




बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र चतुर्वेदी, जिला संगठन मंत्री कपिल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पदम सिंह, मदन गोपाल वार्ष्णेय, प्रवीण खंडेलवाल, मनोज, सचिन अग्रवाल, सचिन वार्ष्णेय, बजरंग दल के जिला संयोजक हर्षित गौड़, जिला सह संयोजक सोनू भारती, मोहित गौड़, नगर संयोजक किशन भारती, दाऊदयाल वर्मा, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें