फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बढ़ रहा कुत्तों का आतंक, चार बच्चों को काटा, चल रहा उपचार

Sat, 18 Feb 2023 07:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महाशिवरात्रि के दिन हाथरस के अलग-अलग स्थानों पर चार बच्चों को कुत्तों ने काट लिया।सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। बच्चों का घर से बाहर खेलना मुश्किल हो गया है। महाशिवरात्रि के दिन अलग-अलग स्थानों पर चार बच्चों को कुत्तों ने काट लिया। चारों के परिजन उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। 

विज्ञापन


पांच वर्षीय फिजा पुत्री जावेद निवासी गिजरौली थाना सदर कोतवाली मोहल्ले में खेल रही थी। इसी दौरान उसे कुत्ते ने काट लिया। वहीं, 14 वर्षीय हेमंत पुत्र ललित निवासी कलवारी, 15 वर्षीय हर्ष पुत्र दिलीप कुमार निवासी नेहरू नगर और सात वर्षीय पायल पुत्री राजू निवासी चमन विहार कॉलोनी को भी कुत्ते ने काट लिया। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें