दो हजार रुपये का प्रतीकात्मक नोट
- फोटो : social media
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा दो हजार रुपये का नोट वापस लेने के बाद बैंकों में राशि जमा करने में तेजी आई है। ऐसे में आयकर विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग बैंक खातों के ब्योरे पर पैनी नजर रख रहा है। अगर किसी खाताधारक के खाते में अचानक अधिक धनराशि आती है तो आयकर विभाग उसका पूरा ब्योरा तलब करेगा। विभाग आरबीआई से भी ऐसे खाताधारकों का ब्योरा जुटा रहा है।
बीते दिनों आरबीआई की ओर से दो हजार रुपये का नोट बाजार से वापस लेने का एलान किया गया है। इसके बाद बैंकों में दो हजार का नोट जमा करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। इस दौरान बैंकों में काफी राशि जमा भी हुई है।
अब आरबीआई व आयकर विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अचाकन धनराशि आने वाले खाताधारकों का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। यदि किसी खाते में अधिक राशि जमा हुई तो आयकर विभाग द्वारा उसकी जानकारी ली जाएगी। लीड बैंक मैनेजर मुकेश कुमार का कहना है कि आरबीआई व आयकर विभाग सीधे डाटा पर नजर रखे हुए हैं।