Hathras News: सिटी में आज
Fri, 12 Dec 2025 02:20 AM IST
सार
हाथरस शहर में 12 दिसंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
- सुबह 10 बजे सादाबाद के गांव मंस्या में विद्युत शिविर का आयोजन होगा।
- सुबह11 बजे खेल स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होगा।
- दोपहर 3 बजे आयकर विभाग की ओर से अपना वाली धर्मशाला में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन होगा।
- शाम 4 बजे तालाब चौराहा स्थित श्रीराम मंदिर पर सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - विकास खंड कार्यालय सासनी के सभागार में रोजगार मेले का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे डीआरबी इंटर कॉलेज मैदान में ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
- सुबह 10 बजे एमजी पॉलिटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
- दोपहर 12 बजे मुरसान के इगलास रोड स्थित हनुमान बगीची मंदिर पर श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन होगा।