फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PET Exam 2022: पीईटी परीक्षा के दूसरे दिन हाथरस में पकड़ा गया 'मुन्ना भाई', कन्नौज के अभ्यर्थी की जगह था आया

Sun, 16 Oct 2022 11:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस/पीलीभीत

सार

पकड़ा गया युवक सेठ हरचरन दास इंटर कॉलेज में किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आया था। प्रवेशपत्र के फोटो से मिलान के दौरान उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन हाथरस में एक मुन्नाभाई को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक कन्नौज के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


पकड़ा गया युवक सेठ हरचरन दास इंटर कॉलेज में किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आया था। प्रवेशपत्र के फोटो से मिलान के दौरान उसे पकड़ लिया। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह कन्नौज के छात्र के स्थान पर परीक्षा देने यहां आया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

पीलीभीत  में पकड़ा गया लखीमपुर का सॉल्वर
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन बेनहर कॉलेज में सॉल्वर पकड़ा गया है। पकड़ा गया सॉल्वर बृजेश कुमार सिंह लखीमपुर के मोहल्ला अमीर नगर रहने वाला है। वह लखीमपुर के ही आकाश कुमार के नाम पर पहली पारी में परीक्षा दे रहा था। समाज कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने चेकिंग के दौरान उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें