फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चौपाल में नहीं पहुंचे अफसर तो वेतन काटने के निर्देश

Sat, 18 Feb 2023 06:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
चौपाल में शिकायत सुनते मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र के साथ तहसील व ब्लाक के अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सादाबाद। क्षेत्र के गांव जटोई और भुर्रका में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। आपूर्ति विभाग और शिक्षा विभाग से कोई अधिकारी उपस्थित न होने पर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने नाराजगी व्यक्त की और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।


बीडीओ नीरज गर्ग ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने गांव में नाली बनवाने की शिकायत की। कई बुजुर्ग महिलाओं एडीओ कृषि महिपाल सिंह से छह माह पहले आवेदन के बाद भी पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। इसके आलवा कोटेदार पर घटतौली का भी आरोप लगाया गया। जटोई में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भुर्रका में 10 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से कुल तीन शिकायतें ही मौके पर निस्तारित की जा सकीं। अन्य शिकायतों के भी निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान पीडी राजेश कुमार कुरील, तहसीलदार कीर्ति चौधरी, एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें