फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ शहर को सुंदर बनाएं: अतिक्रमण हटे, तब साफ-सुथरी दिखेंगी सड़कें

Sun, 21 May 2023 02:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस को नगर पालिका का दर्जा मिले 106 बीत चुके हैं। इसके बावजूद शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। शहर में सबसे ज्यादा अतिक्रमण का बोलबाला है। सुबह दिन निकलने के साथ मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हर रोज की तरह पैर पसारता है।
विज्ञापन
शहर के नजिहाई बाजार में दुकानो के बाहर अतिक्रमण के चलते लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर की सड़कें अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। बाजार खुलते ही चौड़ी सड़कें भी संकरी दिखने लग जाती हैं। मुख्य मार्गाें से लेकर बाजारों तक में सड़कों की पटरियों पर कब्जा है। नालियों के ऊपर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। आए-दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। नाले-नालियों की सफाई में भी अतिक्रमण के चलते बाधा आती है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाथरस को नगर पालिका का दर्जा मिले 106 बीत चुके हैं। इसके बावजूद शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। शहर में सबसे ज्यादा अतिक्रमण का बोलबाला है। सुबह दिन निकलने के साथ मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हर रोज की तरह पैर पसारता है। इस कारण शहर की सड़कें संकरी दिखाई देती हैं। बाजारों से राह तय करने वाले लोगों को रेंग-रेंगकर आवागमन करना पड़ता है। इसके अलावा नाले-नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण सफाई में भी कर्मियों को दिक्कतें आती हैं। यदि अतिक्रमण हटे तो शहर की सड़कें चौड़ी दिखेंगी और बाजार सुंदर नजर आएंगे। राहगीरों की राह भी आसान हो जाएगी।

शहर की सड़कों पर अतिक्रमण हटवाने के लिए विशेष अभियान चलने की जरूरत है। अतिक्रमण के चलते सुबह से शाम तक बाजारों में जाम रहता है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। -चंदन शर्मा, शहरवासी
शहर में अतिक्रमण की समस्या काफी गंभीर है। अतिक्रमण के चलते जाम का सामना करना पड़ता है। सुबह से शाम तक बाजारों में जाम लगता है। यदि अतिक्रमण हटे तो शहर सुंदर बने। -अमित शर्मा, शहरवासी

विज्ञापन

सड़कों पर अतिक्रमण का जाल फैला है। दिन निकललने के साथ सड़कें अतिक्रमण के चलते संकरी हो जाती हैं। यदि अतिक्रमण हटे तो शहर काफी सुंदर लगेगा, सड़कें भी चौड़ी दिखाई देंगी। -पप्पी, शहरवासी 
जिला प्रशासन के साथ अतिक्रमण हटवाने के लिए योजना बनाई जाएगी। शहर के लोगों से अपील की जाएगी कि वह स्वयं अतिक्रमण को हटा लें। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटता है तो फिर अभियान चलाकर हटवाया जाएगा। शहर को सुंदर बनाना मेरी प्राथमिकता है। -श्वेता चौधरी, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें