फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन बार कटा चालान तो फिटनेस, परमिट व लाइसेंस होगा निलंबित

Mon, 11 Dec 2023 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अभी तक वाहन दुर्घटनाओं में दोषी चालकों के लाइसेंस को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया जाता था। तीन माह बाद लाइसेंस स्वत: ही बहाल हो जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। तीन बार चालान कटने के बाद वाहन चालक का लाइसेंस तीन माह के लिए रद होगा और फिर बहाल होने की बजाय सीधे रद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
चालान काटती ट्रैफिक पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अब लगातार तीन बार वाहन का चालान कटा तो जुर्माने के साथ बड़ी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा। ऐसे में वाहन का फिटनेस, परमिट व लाइसेंस निलंंबित हो सकेगा।

विज्ञापन


8 दिसंबर को एआरटीओ कार्यालय में मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आला अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया। बताया गया कि अब एक वाहन के लगातार तीन चालान काटे जाने पर जुर्माना आदि की कार्रवाई तो जाएगी। वहीं तीसरा चालान कटने के बाद वाहन की फिटनेस व परमिट को तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं ये भी देखा जाएगा कि वाहन चलाने वाला चालक एक ही है अथवा अलग-अलग हैं। अगर चालक एक ही है तो उसके लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाएगा। बाद में इसे रद कर दिया जाएगा।

निलंबित लाइसेंस नहीं होगा बहाल
अभी तक वाहन दुर्घटनाओं में दोषी चालकों के लाइसेंस को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया जाता था। तीन माह बाद लाइसेंस स्वत: ही बहाल हो जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। तीन बार चालान कटने के बाद वाहन चालक का लाइसेंस तीन माह के लिए रद होगा और फिर बहाल होने की बजाय सीधे रद कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देेश पर आला अधिकारियों ने वीसी के माध्यम से दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें तीन बार वाहन का चालान कटने पर फिटनेस व परमिट निलंबित होगा। वहीं, चालक के लाइसेंस पर भी निलंबन व निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। - संतोष कुमार, आरआई, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें