फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मैं 15 साल की हूं, घर वाले मेरी जबरदस्ती करवा रहे शादी... किशोरी ने लगाई गुहार

Wed, 29 Mar 2023 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने अपने ही परिजनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उसका आरोप है कि मैं अभी 15 साल की ही हूं और घर वाले जबरन शादी करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण के प्रयास में जुटी उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए क्षेत्र के एक गांव से चुनौती भरी शिकायत सामने आई है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी ने बताया है कि परिवार के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट गाली-गलौज करते रहते हैं। उसकी उम्र अभी 15 वर्ष पूरी नहीं हुई है और परिवार के लोग जबरदस्ती उसकी शादी करने का प्रयास कर रहे हैं।
विरोध करने के बावजूद परिजन लगातार शादी का दबाव बनाते आ रहे हैं। उसे घर से निकल जाने की भी धमकी दी जा रही है। किशोरी का यह भी आरोप है कि परिजन उसकी जान लेने का प्रयास भी करते हैं। मामला हैरान कर देने वाला है। इसलिए पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें