हाथरस। नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल में सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सफाई कर्मी नेताओं ने कर्मचारियों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाकर उनका समाधान कराए जाने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण में संघ के अध्यक्ष सतीश चंचल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मो. आजाद अब्बासी, महामंत्री विनोद कोमल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह का संचालन कर रहे गोपाल चतुर्वेदी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इससे पूर्व पालिका कर्मियों ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण और दुपट्टा ओढ़ाकर जोशीला स्वागत किया। समारोह में कर निर्धारण अधिकारी राकेश श्रीवास्तव, विद्यासागर विकल, विजय स्वर्णकार, विनीत आर्य, राजेश परिहार, ओमप्रकाश, सुरेश खन्ना, रविंद्र कुमार, रवि, श्रीकुमार राज आदि मौजूद थे।