फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पिटाई से आहत महिला ने दी गांव छोड़ने की धमकी

Sun, 11 Aug 2024 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगदेवपुर में एक महिला रजनी देवी और उसके परिवार के सदस्यों को गांव के कुछ लोगों ने पीटा। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों का हौसला बढ़ गया। उन्होंने शनिवार की सुबह महिला और उसके परिजनों को पीटा, लेकिन इस बार भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। नाराज महिला ने परिवार सहित गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। महिला की चेतावनी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें