फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारिश में ढहे मकान और दीवार, तीन लोग घायल

Fri, 25 Aug 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बारिश के बाद पिपरामई में बलराम सिंह बघेल पुत्र मानिकचंद टिन शेड गिर गया, जिससे उनकी पत्नी बेबी मलबे में दब गई। पैर पर टिन शेड के गार्डर गिरने से गहरी चोट लगी है। कई मवेशी मलबे में दब गए।
विज्ञापन
गांव एदलपुर में मकान के नीचे दबकर घायल हुए ओम प्रकाश के परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार हुई बारिश से क्षेत्र के दो गांवों में काफी नुकसान हुआ। मकान और दीवार ढह जाने से कई लोगों को चोटें आई हैं। लेखपाल ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार भी घायलों का हालचाल जानने पहुंचे।

विज्ञापन


बारिश के बाद पिपरामई में बलराम सिंह बघेल पुत्र मानिकचंद टिन शेड गिर गया, जिससे उनकी पत्नी बेबी मलबे में दब गई। पैर पर टिन शेड के गार्डर गिरने से गहरी चोट लगी है। कई मवेशी मलबे में दब गए। आनन-फानन महिला और मवेशियों को मलबे से निकाला गया। मवेशी बेहोशी की अवस्था में मिले, जबकि महिला को उपचार के लिए ले जाया गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।

गांव एदलपुर में बुधवार की देर रात एक मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर हरिओम पुत्र रामशरण, ओमप्रकाश पुत्र रामशरण, श्रीमती पत्नी हरिओम दबकर घायल हो गए। हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। रात को घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। तहसीलदार ने गांव पहुंचकर घायलों का हाल जाना। लेखपाल को मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें