कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यक्ति ने अपनी दो बहनों पर भाइयों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाकर मकान बेचने का आरोप लगाया है। तहरीर में मोहल्ला गौसगंज निवासी चमन मियां पुत्र रशीद ने कहा है कि वह चार भाई थे। इनमें से दो भाइयों की मौत हो चुकी है और बाकी दो भाई जयपुर में रहकर सब्जी की ढकेल लगाते हैं। उन्होंने अपनी दो बहनों को अपने पैतृक मकान रहने के लिए दिए थे, लेकिन बहनों और एक अन्य व्यक्ति ने चारों भाइयों की मौत होने की बात कहकर उनके फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर मकान को धोखाधड़ी कर बेच दिया और रकम हड़प कर ली। जब वह बहनों के पास पहुंचे तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ हाथापाई की।