फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद तारों को छूने की आशा...

Sat, 27 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पीसी बागला पीजी महाविद्यालय में शनिवार को सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के अंतर्गत वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। मुख्य अतिथि सांसद राजेश दिवाकर एवं कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल शरण जी गर्ग ‘वैद्य’ और विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति सचिव प्रदीप कुमार बागला, जिला सूचनाधिकारी यतीश गुप्ता, डॉ. जगदीश यादव, प्राचार्य, सरस्वती महाविद्यालय, डॉ. मीता कौशल, प्राचार्या, एसआरडी कॉलेज, पीयूष कुमार बागला, भोलानाथ अग्रवाल, विजय कुमार खेतान, महेंद्र कुमार अग्रवाल, डॉ. रंजना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मेघा, शिखा, पूजा, कृष्णा, काजल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इसके उपरांत प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा द्वारा विभागों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की वार्षिक प्रगति आख्या पढ़कर सुनाई गई। इसी शृंखला में गणेश वंदना (नृत्य) आकाश, पूजा, पूर्णिमा तथा बसंत गीत यामिनी, तृप्ति, दीप्ति, मनोरमा, शिखा, काजल, बीएड की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। कृष्णा, आकांक्षा, सीमा और चैताली ने राजस्थानी नृत्य पेश कर समां बांध दिया। इस क्रम में रोहित सोनी ने शास्त्रीय संगीत नटराज स्तुति का भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण किया। इस क्रम में ‘बेटी बचाओ’ लघु नाटिका का आयोजन बीएड संकाय की छात्राओं द्वारा किया गया। इसी शृंखला में ट्विंकल, आकांक्षा द्वारा नृत्य तथा एकल नृत्य लवंश द्वारा प्रस्तुत किया गया। सांसद राजेश दिवाकर ने सभी अव्वल आए छात्रा-छात्राओं को पुरस्कृत किया। आशु कवि अनिल बौहरे ने कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।  राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवकों हरेंद्र सिंह एवं ललित कुमार को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने सांस्कृतिक विभाग को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सुनंदा महाजन द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का आभार जताया। संचालन में डॉ. एके बंसल, डॉ.एचएस गर्ग, डॉ. पीडी राठी, डॉ.कमला मिड्ढा, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. कौशलेश सिंह, डॉ. एसपीएस चौहान, डॉ. बीडी गुप्ता, डॉ. एमएल जैन, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. केएन त्रिपाठी, डॉ. साहब सिंह, डॉ. सीएस रावल, यतीश कुमार नगाइच आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें