फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: होमगार्ड ने साथी के साथ मिलकर युवक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सासनी में तैनात एक होम गार्ड ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक को पहले शराब पिलाई और उसके बाद ईंट से प्रहार कर मार डाला और शव सलेमपुर में रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन





मरने वाला युवक आकाश कुमार( 22) पुत्र देवेंद्र सिंह गांव नगला दली का रहने वाला था और सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित दुग्ध कंपनी में मजदूरी करता था। दो दिन पहले 13 जून को सासनी कोतवाली में होमगार्ड साहिल निवासी नगला सद्दा, विवेक उर्फ सूखा पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला सद्दा ने आकाश के फोन कर घर से गांव के बाहर बुलाया था और गांव के बाहर स्थित जामुन के पेड़ के पास से उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए।

आकाश के पिता देवेंद्र सिंह ने बताया कि आकाश जब मंगलवार को घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की और बुधवार को ग्रामीणों के साथ कोतवाली हसायन पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और होमगार्ड साहिल को कोतवाली बुलाया।
विज्ञापन






इस दौरान सख्ती से पूछताछ में साहिल ने आकाश की हत्या कर शव सलेमपुर गांव के निकट से गुजर रही रेलवे लाइन के निकट खेतों के पास एक भूखंड में फेंकने की जानकारी दी। उसने बताया कि पहले उन्होंने शराब पी थी और उसके बाद आकाश की हत्याकर दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आकाश का क्षत विक्षत शव बरामद कर लिया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एएसपी भी घटना स्थल पर पहुंचकर गए। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया।





घटना के संबंध में आकाश के पिता देवेंद्र सिंह ने होमगार्ड साहिल व उसके साथी विवेक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी हाथरस जंक्शन गिरीश चंद का कहना है कि नगला दली के एक युवक की घर से बुलाकर दो युवकों के द्वारा हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया था। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें