फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जल्द हो सकता है हिस्ट्रीशीटर की हत्या का खुलासा

Thu, 24 Oct 2024 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस गांव नगला छत्ती में 10 दिन पहले हुई हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र उर्फ हाथी की हत्या के खुलासे के काफी करीब पहुंच गई है। पुलिस दो तीन दिन में इस घटना का खुलासा भी कर सकती है। बुधवार को भी पुलिस ने कई जगह दबिश दी और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 अक्तूबर को गांव नगला छत्ती निवासी हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र उर्फ हाथी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका शव गांव नगला शेखा में चकरोड के निकट मिला था। अगले दिन इस मामले में मृतक के भाई सुरेंद्र पुत्र बच्चू सिंह ने सादाबाद कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक नामजद को पहले ही हिरासत में ले लिया था। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस और एसओजी घटना के खुलासे में जुटी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें