जिला बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय ने पूर्व में पारित आदेश को स्टे कर दिया है। इस प्रकरण की सुनवाई के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने एक अप्रैल की तिथि नियत की है।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय ने जारी पत्र में कहा है कि अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन हाथरस ने पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है कि लक्ष्मी नारायण शर्मा एडवोकेट आदि ने नियम विरुद्ध एल्डर्स कमेटी का गठन करा लिया है। इस प्रकरण में संबंधित सभी पक्षों को नियत तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। उपस्थित न होने पर प्रस्तुत प्रपत्रों व अभिलेख पर अग्रिम आदेश पारित कर दिया जाएगा। इस मामले की सुनवाई 1 अप्रैल को होगी।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष को गुमराह कर आदेश पारित करा लिया है। पत्र में पूर्व में पारित आदेश को निरस्त व स्थगित करने की मांग की गई।