बस स्टैंड के पास लगा कूड़े का ढेर।
- फोटो : संवाद
नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी हड़ताल से कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लग गए हैं। में सिल्ट और गली मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर कूड़ा फैला हुआ है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई कर्मचारियों को वेतन न मिलने की समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी कस्बे के लोगों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। कुछ दिनों की हड़ताल ने कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लग गए हैं। आम रास्ते, गली मोहल्ला, प्रमुख चौराहों पर कूड़ा फैला हुआ दिखाई दे रहा हैं। नाली, नाले गंदगी से चोक हो गए हैं। सफाई नहीं होने के चक्कर में लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कस्बे के लोग खुद सफाई करने को मजबूर है। अगर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो लोगों के लिए मुसीबत और बढ़ सकती है। नगर पंचायत प्रशासन और सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच बातचीत होने के बाद भी समझौता नहीं हुआ है। इसके चलते फिलहाल हड़ताल खत्म होती नहीं दिखाई दे रही है। सफ़ाई कर्मियों को वेतन का इंतजार है।