फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 198 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी दवाएं

Wed, 01 Feb 2023 08:16 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सादाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वधान में मंगलवार को कुरसंडा के मजरा नगला ध्यान के संविलियन विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 198 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए निशुल्क परामर्श दिया और दवाएं भी बांटी।
विज्ञापन

शिविर में बच्चों की लंबाई नापकर वजन तोला गया। उनके पेट, आंख और दांत की जांच की गई। शिविर में 198 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों को दवाओं का वितरण करते हुए डॉ. मनीष चौधरी ने जंक फूड व फास्ट फूड से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तेज मसालेदार और चिकनाई युक्त खाना स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है इसलिए इनका प्रयोग कम से कम मात्रा में करना चाहिए। वजन बढ़ाने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए प्रतिदिन पोषक तत्व युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। शिविर में एएनएम चौधरी ममता, डॉ. सुरभि चौधरी सहित मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य संजय सिंह, सहायक अध्यापक मधुवेंद्र सिंह, रवि कुमार, गजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, रेखा रावत, आंगनबाड़ी वर्कर आशा दिक्षित आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें