पड़ोसी जिला अलीगढ़ में सात कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भी हाथरस में स्वास्थ्य विभाग कोरोना के प्रति गंभीर नहीं नहीं है। जिले में कोरोना रोधी टीकाकरण बंद है। जिला अस्पताल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। जांच भी कम हो रही हैं। बता दें कि हाथरस में भी पिछले दिनों तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया था।
अलीगढ़ में अभी तक सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें एक विधायक भी शामिल हैं। लेकिन हाथरस में स्वास्थ्य विभाग कोरोना के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज खांसी, जुकाम व सर्दी से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश न सामाजिक दूरी का पालन करते हैं, न मास्क लगाते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि कोरोना की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने के लिए पर्याप्त सुविधा है। आक्सीजन सिलेंडर व वेंटीलेटर भी हैं।
कोरोना की जांच कराई जा रही है। मरीजों को भर्ती करने के लिए एमडीटीबी अस्पताल है। जरूरत पड़ने पर उसे कोविड वार्ड में तब्दील कर दिया जाएग। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त आक्सीजन व वेंटीलेटर हैं। जल्दी ही सरकारी अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क खोले जाएंगे।
- डॉ. नरेश गोयल, प्रभारी सीएमओ हाथरस