फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जनप्रतिनिधियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन

Fri, 30 Jun 2023 12:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जलेसर रोड ​स्थित ​भिलोखरी चौराहे पर हवन करते ​लोग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
हाथरस-जलेसर मार्ग निर्माण को लेकर भिलोकरी चौराहे पर चल रहे धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपना समर्थन दिया। वहीं, धरना स्थल पर जनप्रतिनिधियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया।
विज्ञापन




हाथरस-जलेसर मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। इसके निर्माण के लिए आंदोलनकारियों का धरना-प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने अपनी आंख और कान बंद कर लिए हैं। कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी धरना-प्रदर्शन करने वाले लोगों के साथ खड़ी है।



यदि इस रोड का निर्माण शीघ्र नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने यहां के विधायक, सांसद से कहा कि वह एक बार इस मार्ग पर चल कर देखें कि जनता को कितने कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि जिनको जनता ने अपने परिवार से अधिक सम्मान दिया, अपने सिर आंखों पर बैठाया, वोट देकर माननीय बनाया। वही अब जनता की आवाज को नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन




इस मौके पर यूथ कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अंशुल अग्निहोत्री, जिला महासचिव रीना कप्तान, जिला सचिव हरि शंकर वर्मा, शहर उपाध्यक्ष गिर्राज सिंह गहलोत, सत्यपाल सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, भारत सिंह यादव, राम कुमार गौतम, नितिन सिंह शेखावत, राम प्रताप सिंह, ब्रजेश मधुर, भीकम सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें