फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उमंग कार्निवल में युवाओं ने खेलों में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
हाथरस : गांव गंगचौली में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गंगचौली में रविवार को ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित किए गए खेल के मैदान में उमंग खेल कार्निवल के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता निर्धारित समिति की देखरेख में 11 वर्ष से 18वर्ष के बच्चों के बीच हुई।
उद्घाटन ग्राम प्रधान शिवानी सिंह के पति पूर्व ग्राम प्रधान गौरव प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश एवं ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार ने संयुक्त रूप से किया। 100 मीटर दौड़ में अवधेश कुमार प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अवधेश कुमार प्रथम और प्रांशु द्वितीय पायदान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में देवराज सिंह पहले और शिवम दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता में सोनिया स्थान, जया द्वितीय, कबड्डी प्रतियोगिता में टीम भगत सिंह एवं टीम प्रताप सिंह बराबरी पर रही। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक बलवीर सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नवनीत कुमार, खेल अनुदेशक मुलायम सिंह, श्वेता वर्मा, दुर्गेश कुमार, राजेश कुमार, इशांक वार्ष्णेय, हरेंद्र पाल सिंह, कविता सिंह, पवन प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें