फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेहोशी की हालत में मिले युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के खातीखाना स्थित शराब के ठेके के पास बेहोश पड़े युवक को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। शव की शिनाख्त बांके बिहारी कॉलोनी निवासी युवक के रूप में होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली हाथरस गेट के आरपीएम कॉलेज के सामने स्थित बांके बिहारी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मोहित पुत्र राज कुमार बृहस्पतिवार की दोपहर को खातीखाना स्थित शराब के ठेके के पास बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोग उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। शव की शिनाख्त होने पर उसका पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि युवक नशे का आदी था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें