राजेंद्र उर्फ राजू का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
मंगलवार की सुबह क्षेत्र के गांव सल्हैपुर निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र उर्फ राजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के नजदीक आलू के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर सीओ सादाबाद रुचि गुप्ता एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिसन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हाथरस भेजा। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतका की पत्नी राजकुमारी ने कोतवाली में तहरीर देकर जेठ एवं उसके तीनों पुत्रों पर पति को मारने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि कुछ दिन पूर्व उसके पति एवं जेठ तथा उसके पुत्रों को साथ जमीन की बंटवारे को लेकर विवाद चला था। बाद में दोनों परिवारों में समझौता हो गया, लेकिन दूसरा पक्ष रंजिश मानता है।
मौका पाकर उन्होंने मेरे पति की हत्या कर दी। उनके गर्दन पर नाखुनों के निशान हैं। इधर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पीड़िता ने तहरीर दी है उसकी जांच की जाएगी। संवाद