फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 09 Aug 2022 09:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कुंवरजी नगला झोपड़ी धर्मवीर (22) पुत्र दौजीराम रविवार की शाम को घर से निकला था। परिजनों की मानें तो वह मंदबुद्धि था। मधुगढ़ी रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से धर्मवीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुगढ़ी रेलवे फाटक से आगे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काफी देर बाद शव की शिनाख्त हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कुंवरजी नगला झोपड़ी धर्मवीर (22) पुत्र दौजीराम रविवार की शाम को घर से निकला था। परिजनों की मानें तो वह मंदबुद्धि था। मधुगढ़ी रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से धर्मवीर की मौत हो गई।

इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, मृतक के परिजन भी किसी से मिली जानकारी के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें