फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फंदे से झूलकर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खंदारी गढ़ी अंबेडकर चौक के निकट एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी आंबेडकर चौक निवासी 35 वर्षीय गजेंद्र पुत्र सुरेश अपनी मां के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पांच बच्चों के साथ मायके में लंबे समय से रह रही है।
वह उसके पास नहीं आती है। इस वजह से वह नशे का आदी हो गया। शुक्रवार की देर शाम को गजेंद्र अपने कमरे में गया। उसकी मां शीला घर के बाहर बैठी हुई थीं। कमरे का दरवाजा बंद कर गजेंद्र ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर मां ने आवाज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर झांककर देखा तो बेटे का शव पंखे पर लटका देख मां के होश उड़ गए। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए और कमरे का दरवाजा तोड़ा। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें