फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महज 15 रुपये में योजनाओं का कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

सार

इन भवनों को ग्राम पंचायत सचिवालय के रूप में विकसित किया गया है। शासन ने कहा है कि इन सेवाओं के सापेक्ष ग्राम पंचायत का प्रति सेवा 14.50 रुपये से 15 रुपये की दर निर्धारित की गई है। पंचायत सहायक द्वारा जन सेवा केंद्र के कार्य की नौकरी छोड़ने तथा आईडी बंद हो जाने की दशा में वॉलेट में उपलब्ध धनराशि ग्राम पंचायत को वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भवन में पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्रामीणों को अब योजनाओं को ऑनलाइन लाभ दिए जाने के लिए प्रति योजना 15 रुपये की दर निर्धारित कर दी गई है। इसमें से 10 रुपये ग्राम पंचायत की आमदनी के बतौर खाते में जमा होंगे। वहीं पांच रुपये प्रति योजना की दर के हिसाब से पंचायत सहायक को माह के अंत में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
शासन के निर्देश पर जिले की प्रत्येक पंचायत में पंचायत भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इन भवनों को ग्राम पंचायत सचिवालय के रूप में विकसित किया गया है। इसे लेकर पंचायत भवनों में पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का ऑनलाइन लाभ मिल सके। इसे लेकर अब शासन ने नए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शासन ने कहा है कि इन सेवाओं के सापेक्ष ग्राम पंचायत का प्रति सेवा 14.50 रुपये से 15 रुपये की दर निर्धारित की गई है। इससे ग्राम पंचायतों की आय में वृद्धि होगी। प्राप्त होने वाली धनराशि में से पांच रुपये पंचायत सहायक को कार्यहित में प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे। शेष धनराशि ग्राम पंचायत के निर्धारित खाते में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवा प्रदाता द्वारा पंचायत सहायकों को वीएलई के रूप में अधिकृत पंजीकृत कर ऑनलाइन सेवाओं को ग्राम सचिवालय के माध्यम से दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायत सहायक द्वारा जन सेवा केंद्र के कार्य की नौकरी छोड़ने तथा आईडी बंद हो जाने की दशा में वॉलेट में उपलब्ध धनराशि ग्राम पंचायत को वापस कर दी जाएगी। पंचायतराज विभाग की ओर से इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें