फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : योगी ने किया अग्निशमन केंद्र के आवासीय भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

नगर में करीब नौ करोड़ 57 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बने अग्निशमन केंद्र के आवासीय भवन का लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया। मुख्य अतिथि विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार आम जनता के हित में अच्छा कार्य कर रही है।
विशिष्ट अतिथि विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उइस अग्निशमन केंद्र के बनने से करीब 115 गांव और 200 उद्योग लाभान्वित होंगे। आवासीय भवनों में दो टाइप के भवन बनाए गए हैं। कुल 24 आवास बनाए गए हैं। अग्निशमन के लिए एक अग्निशमन अधिकारी प्रथम, एक अग्निशमन अधिकारी द्वितीय, एक लीडिंग फायरमैन, दो फायर सर्विस चालक, दो फायरमैन, 16 एएसआईएम, एक कुक एवं कहार के एक-एक पद स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम रमेश रंजन, एसपी देवेश कुमार पांडेय, एसडीएम अजंली गंगवार, सीओ मनोज शर्मा, सीओ डॉ. आनंद कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार (सीएफओ), भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, अधिशासी अभियंता आवास विकास नवजोत सिंह, अवर अभियंता वीके चाहर आदि थे। संचालन कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की मुख्य अधिष्ठात्री डॉक्टर पवित्रा विद्यालंकार ने किया। अविनाश तिवारी, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, क्रमल वार्ष्णेय, ध्रुव शर्मा, प्रेम सिंह कुशवाहा, हरीशंकर वार्ष्णेय, प्रवीण वर्मा, सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें