संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मानसून सत्र में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 को पारित कराए जाने की एक तरफा कोशिश के विरोध में सोमवार को कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता इंजीनियर नरेंद्र कुमार अधिशासी अभियंता एवं संचालन इंजीनियर विवेक भारती ने किया।
इस मौके पर विनय कुमार यादव, डीके शर्मा रमेश कुमार शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, एसएन पांडे, पुष्पेंद्र विमल, विजेंद्र सिंह राणा, महेंद्र सिंह आदि वक्ताओं ने एक स्वर से केंद्र सरकार की जन विरोधी किसान विरोधी एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया।
धरने में विनय कुमार यादव, रमेश कुमार शर्मा, गिर्राज सिंह, अशोक कुमार सारस्वत, चेतन चौहान, आशीष कुमार, श्रीकांत, अमित गुप्ता, अजय कुमार, कौशल गुप्ता, बृजेश पुष्कर, बचन सिंह, राहुल चौहान, हेमंत कुमार, देवकीनंदन, लेखराज सिंह, राम कुमार, रवि कुमार आदि थे।