फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सबमर्सिबल के तार लगाते में करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
करंट से महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित गांव रुहेरी निवासी एक महिला को सबमर्सिबल से करंट लग गया। उसे परिवार के लोग बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र गांव रुहेरी निवासी होरीलाल की 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी बृहस्पतिवार की दोपहर को सबमर्सिबल का तार बिजली के बोर्ड में लगा रही थी। इस बीच उसे करंट लगा और वह वहीं बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए और परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में ही परिवार के युवक व महिलाएं रोने-बिलखने लगीं। अस्पताल के शव वाहन से महिला के शव को रुहेरी तक पहुंचाया गया। शव गांव में पहुंचा तो घर पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की हालत बिगड़ी
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तमना गढ़ी में घर में काम करते वक्त ममता पत्नी राजकुमार को करंट लग गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे उपचार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें