न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक महिला कांस्टेबल द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने के मामले में अब उनके पति ने तीन पुलिस अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। इसका मुकदमा उन्होंने दर्ज कराया था। अब तीन पुलिस अधिकारी लगातार उनकी पत्नी पर इस मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
जब उनकी पत्नी ड्यूटी पर जाती थीं तो थाने में तैनात दो अधिकारी उनकी पत्नी के साथ अभद्रता करते थे। निलंबित कराने और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देते थे। उनकी पत्नी का मानसिक शोषण करते थे। इसी वजह से उनकी पत्नी ने खुदकुशी की कोशिश की। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उसने अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने मांग की है। संवाद