फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कलेक्ट्रेट परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, ईओ पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

Tue, 02 Aug 2022 04:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस

सार

स्थानीय लाला का नगला निवासी सुनीता सिंह जब पानी की टंकी पर चढ़ी तो कलेक्ट्रेट परिसर में खलबली मच गई। अधिकारियों ने उसे समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतारा। उसका आरोप है कि वह दुकान के स्थानांतरण के लिए पिछले पांच महीने से नगरपालिका के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसका आरोप था कि नगरपालिका के कुछ लिपिक और अधिकारी उसके नाम एक दुकान का स्थानांतरण नहीं कर रहे। इसकी एवज में उससे रिश्वत मांगी जा रही है। 

विज्ञापन

स्थानीय लाला का नगला निवासी सुनीता सिंह जब पानी की टंकी पर चढ़ी तो कलेक्ट्रेट परिसर में खलबली मच गई। अधिकारियों ने उसे समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतारा। उसका आरोप है कि वह दुकान के स्थानांतरण के लिए पिछले पांच महीने से नगरपालिका के चक्कर लगा रही है।

यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि सुनीता सिंह दो बार नगरपालिका के बाहर ओवरब्रिज के नीचे भी धरना दे चुकी है। अधिकारियों ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें