फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हसायन और सहपऊ के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी का रोका वेतन

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस मनरेगा के कार्य में लापरवाही बरतने पर ब्लॉक हसायन व सहपऊ के एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) के वेतन रोकने का आदेश पीडी राजेश कुरील ने दिया है। उन्होंने दोनों एपीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी तलब किया है। मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मनरेगा के कार्य में लापरवाही बरतने पर ब्लॉक हसायन व सहपऊ के एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) के वेतन रोकने का आदेश पीडी राजेश कुरील ने दिया है। उन्होंने दोनों एपीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
उल्लेखनीय है कि शासन की ओर से मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजित करने को लेकर लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इन लक्ष्यों को ब्लॉकवार आवंटित किया गया है। मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान इसमें लापरवाही बरतने के मामले में ब्लॉक सहपऊ और हसायन के एपीओ पर कार्रवाई की गई है। पीडी ने बताया कि अग्रिम आदेश तक दोनों के वेतन आहरण पर रोक रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें