फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सर्दी बढ़ने के साथ बिजली की लाइनों पर पड़ रहा लोड, हो रहे फॉल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ बिजली की लाइनों पर लोड बढ़ रहा है। इसके साथ लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। शहर से देहात तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। नगला रानी में जर्जर लाइन के चलते आए-दिन आग लग रही है। ऐसे में बिजली गुल होने के साथ लोगों को अनहोनी का डर सताता है। बुधवार को नगला रानी के लोगों ने एसडीओ को लाइन बदलवाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि शहर में आरएपीडीआरपी योजना के तहत कई साल पहले बंच कंडक्टर लाइन डाली गई थीं। साथ ही एक लाइन पर कई-कई बिजलीघर चल रहे हैं। लाइनें भी पुरानी हैं। अब सर्दी की शुरुआत के साथ हल्का कोहरा भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस कारण शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप, वाटर वर्क्स व देहात के सलेमपुर, नगला रति, वाहनपुर, चंदपा, मुरसान आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में आए-दिन फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण लोगों को दो से तीन घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोग बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

नगला रानी के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
शहर के नगला रानी में बिजली की लाइन जर्जर है। गांव के मुख्य मार्ग से लेकर माता वाले चौक तक और माता वाले चौक से खरजीत सिंह के मकान तक लाइन जर्जर हालत में है। लाइन में आए-दिन फॉल्ट होते हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने लाइन बदलवाने की मांग करते हुए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अरविंद, प्रेमचंद्र, रमेश, श्याम सिंह, विनोद कुमार, हरीशचंद्र, भीमराज, सोवरन, नवाब सिंह, अनिल कुमार, रामगोपाल, विजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें