न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के मोहल्ला मुजावरों वाली गली शाहबुद्दीनगंज निवासी एक युवक ने मारपीट कर पत्नी को बेहोश कर बक्से में बंद कर दिया। पत्नी को बंद करने के बाद युवक पड़ोसी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक के भाई तहरीर पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, घायल पत्नी का सीएचसी में इलाज चल रहा है। आरोपी नशे का आदी है। वह पहले भी पड़ोसी पर दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज करा चुका है।
आरोपी शमीम के भाई कासिम ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी है। आए दिन वह अपनी पत्नी मुजम्मिल से मारपीट करता है। कुछ दिन पहले पड़ोसी इरफान के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा चुका है। शुक्रवार को उसने पत्नी को बुरी तरह मारापीटा और नशीला पदार्थ खिला बेहोश कर मारने की नीयत से दीवान बाक्स में छिपा दिया। शनिवार की सुबह शमीम ने कहा कि उसकी पत्नी नहीं मिल रही है।
पड़ोसी असलम ने अपहरण कर लिया है। इधर, सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय से फॉरेसिंक टीम व खोजी कुत्ता को बुलवाया। घर में मुजम्म्लि को काफी तलाशा गया लेकिन वह नहीं मिली। दोपहर में लड़की घर में झाड़ू लगा रही थी तब उसे मुजम्मिल का कपड़ा नजर आ गया। दीवान खोला गया तो उसमेें वह बंद मिली। तत्काल उसे बाहर निकाल कर सीएचसी ले जाया गया। अपहरण की रिपोर्ट लिखाने के ामले के पीछे पड़ोसी असलम से पैसे वसूलने थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पति शमीम को जेल भेज दिया है। संवाद