न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव मथू में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय एक किसान का पैर हैरो की चपेट में आने से कट गया। उसका उपचार आगरा के अस्पताल में चल रहा है।
किसान सतीशचंद्र पुत्र छीतर सिंह निवासी गांव मथू मुरसान बुधवार की सुबह करीब छह बजे अपने खेत की जुताई ट्रैक्टर के द्वारा हैरो से करा रहा था। खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो पर मिट्टी का बोरा रखते समय उसका पैर हैरो के आगे आ गया, जिससे उसका पैर कट गया है। आनन-फानन परिजन उसे हाथरस अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। संवाद