फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रक ने कार को रौंदा तो पीछे से आ रहे 11 वाहन आपस में भिड़े

विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ में टक्कर मारने वाला ट्रक। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

एटा-सिकंदराराऊ एनएच-91 पर शुक्रवार की देर रात टाटा वर्क्स शॉप के समीप एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर कार को रौंद दिया। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन एक दूसरे से टकराते चले गए। कुछ ही देर में 11 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में सात गंभीर समेत 25 लोग घायल हो गए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे सड़क पर लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। कार चालक ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 11 बजे सिकंदराराऊ की तरफ जाम के कारण एटा से सिकंदराराऊ लेन पर वाहनों की कतार लगी हुई थी। अधिकांश लोग गाड़ियों से उतर कर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उसने कार को रौंद दिया। कार वाले सड़क पर खड़े थे लेकिन कार के परखच्चे उड़ गए। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले पीछे से आते तेज गति के वाहन एक दूसरे भिड़ते चले गए। एक डीसीएम कार से टकराने के बाद साइड में पलट गई। कई ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुुकर मच गई। गंभीर रूप से जख्मी सात लोगों को गाड़ियों से निकाल कर सीएचसी भेजा गया। यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हादसे की सूचना पर रात में ही कोतवाल अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। रात में ही क्रेन बुलवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। घायलों में रोहित पुत्र राजू अलीगंज एटा, राजू पुत्र संखपाल एटा, कामिनी पुत्री अनिल कुमार अलीगंज एटा, अनिल पुत्र ग्याप्रसाद अलीगंज, शुभम पुत्र रिषीपाल बदायूं, अजय पुत्र जगदीश प्रसाद चंदनिया अलीगढ़, लाखन सिंह पुत्र बृजलाल सिविल लाइन अलीगढ़, रवि पुत्र राजेंद्र प्रसाद शीसिया पाड़ा अलीगढ़ को रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्य लोगों को हल्की चोट लगी थी। घटना की रिपोर्ट कार चालक विक्रम सिंह निवासी अलीगढ़ ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें