फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्यार पर बंदिश लगाई तो बेटी ने पिता पर लगाया मारने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी युवती के प्यार के आड़े पिता आया तो उसने पिता पर करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को परिजनों के साथ थाने ले गई। यहां पिता उसे मनाता रहा, लेकिन युवती पिता के साथ न जाकर अपने प्रेमी के घर जाने की जिद पर ही अड़ी रही। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शुक्रवार को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि उसके परिवार के लोग उसे करंट लगाकर मारने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली तो यह बात स
विज्ञापन
विज्ञापन

ामने आई कि परिजनों से खिलाफ जाकर युवती ने पास के ही मोहल्ले के रहने वाले युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है और अब उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पुलिस युवती, उसके परिजन व उसके के प्रेमी को साथ लेकर थाने आ गई। यहां युवती के पिता ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह पिता के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर ही अड़ी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें