न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबुधवार को सु्बह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया।मंगलवार को जहां हल्की बारिश हुई थी, वहीं बुधवार को सुबह तेज बारिश हुई।शहर के कई इलाकों में नाले-नालियाें का पानी उफनकर सड़क पर आ गया।
बुधवार को सु्बह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे। मंगलवार को जहां हल्की बारिश हुई थी, वहीं बुधवार को सुबह तेज बारिश हुई।
दोपहर को हल्की रिमझिम बारिश हुई। बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया। जहां पानी नहीं भरा तो वहां कीचड़ व्याप्त हो गया।
शहर के कई इलाकों में नाले-नालियाें का पानी उफनकर सड़क पर आ गया। इसकी वजह से लोग काफी परेशान रहे। सुबह 10 बजे हुई तेज बारिश करीब पौन घंटे बाद थम गई, लेकिन देर शाम तक शहर के कई इलाकों में जलभराव रहा। संवाद